फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगे दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। ऊपरकोट क्षेत्र निवासी एक युवक से नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मामले में पीड़ित ने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ऊपरकोट निवासी रमीज खान ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह बेरोजगार हैं। नोएडा के सेक्टर 62 में रहने वाला एक युवक उनका रिश्तेदार है। बीते दिनों आरोपी युवक उनके घर आया। आरोपी युवक ने रेलवे के अधिकारियों से अच्छी जान-पहचान का दावा करते हुए उनकी नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। कुछ दिन बाद आरोपी अपने साथी के साथ उनके घर पहुंचा और उन्हें बताया कि उसके द्वारा अपने साथी के भाई की भी रेलवे में नौकरी लगवाई गई है। नौकरी की एवज में आठ लाख रुपये की मांग की गई। पीड़ित के अनुसार आरोपी और उसके साथी की बातों में आकर उसने 29 जनवरी 2023 को परिजनों के समक्ष दो लाख रुपये नगद दे दिए, जबकि शेष रकम कॉल लेटर आने के बाद देना तय हुआ। आरोप है कि कई माह बाद भी नौकरी न लगने पर उन्हें ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने आरोपी रिश्तेदार से रुपये वापस मांगे तो वह टालता रहा। अब आरोपी द्वारा रुपये मांगने पर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें