फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई परिणाम : बुलन्दशहर में सात बच्चों के 500 में से 500 अंक हैं, डीपीएस के छह व विद्या ज्ञान की एक छात्रा

Fri, 30 Jul 2021 09:34 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर।

सार

सीबीएसई ने शुक्रवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। सभी स्कूलों ने अपना रिजल्ट शत प्रतिशत रहने का दावा किया है। परीक्षा परिणाम आने के बाद स्कूलों में छात्रों ने जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
शत प्रतिशत अंक पाने वाले छात्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई ने शुक्रवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। सभी स्कूलों ने अपना रिजल्ट शत प्रतिशत रहने का दावा किया है। परीक्षा परिणाम आने के बाद स्कूलों में छात्रों ने जमकर जश्न मनाया। बुलंदशहर स्थित डीपीएस के छह छात्रों को सभी विषयों में शत प्रतिशत अंक मिले हैं। वहीं, विद्याज्ञान सिकंदराबाद की एक छात्रा ने भी 500 में से 500 अंक हासिल कर जिले में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा निरस्त होने के कारण सीबीएसई द्वारा टॉपर छात्रों की कोई सूची जारी नहीं की है। परीक्षा में 6554 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और सभी छात्र पास हुए हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कोरोना काल में 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। 12वीं कक्षा के छात्रों को कक्षा 10वीं का पिछले तीन वर्षों का बेस्ट रिजल्ट और कक्षा 11वीं के वार्षिक एवं अर्द्धवार्षिक के अलावा 12वीं के प्री-बोर्ड एवं साप्ताहिक परीक्षाओं के आधार पर अंक दिए गए हैं। शुक्रवार को जारी हुए परीक्षा परिणाम नगर स्थित डीपीएस की छात्रा कृति भारद्वाज व हर्षिता ने विज्ञान वर्ग, पर्व बंसल ने वाणिज्य वर्ग, विशाखा सिंहल, भव्या अग्रवाल और अक्षति ने कला वर्ग में सभी विषयों में 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। जबकि सिकंदराबाद के विद्याज्ञान स्कूल की छात्रा अनसुईया ने मानविकी वर्ग सभी विषयों में शत प्रतिशत अंक यानी 500 में से 500 प्राप्त कर जिले में अव्वल स्थान हासिल किया है। आजाद स्कूल की छात्रा वंशिका सिरोही ने 495 अंकों के साथ 99 प्रतिशत हासिल किया है। इसके अलावा रैनेसा स्कूल की छात्रा खुशी तेवतिया व अंशिता अग्रवाल 490 अंकों मिले हैं। संतोष इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा साक्षी बंसल ने 97.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्रों ने स्कूलों में जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी है। 

जिले के परीक्षा परिणाम की स्थिति 
कुल पंजीकृत छात्र: 6554 
कुल छात्राएं: 2612
कुल छात्र: 3942
रिजल्ट: 100 प्रतिशत रहा 

टॉपर सूची जारी न किए जाने से मेधावी हुए मायूस 
कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। लेकिन सीबीएसई ने किसी भी टॉपर छात्र की कोई सूची जारी नहीं की है। इससे मेधावी छात्र-छात्राओं में मायूसी है। नोडल अधिकारी डॉ. एचएस वशिष्ठ का कहना है कि बोर्ड ने टॉपर छात्रों की सूची जारी नहीं की है। उधर, परीक्षा परिणाम आने के बाद डिस्ट्रिक्ट सीबीएसई स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिराग शर्मा, सचिव शाह फैसल, संतोष इंटरनेशन स्कूल के चेयरमैन प्रशांत गर्ग, आजाद स्कूल के चेयरमैन वासिक आजाद एवं शारिक आजाद और सेंट आरजे स्कूल के संस्थापक नंदकिशोर व चेयरमैन सौरभ शर्मा ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई दी है। 
विज्ञापन


जिले में 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है और सभी परीक्षार्थियों को सफलता मिली है। डीपीएस के छह बच्चों को सभी विषयों में शत प्रतिशत अंक मिले हैं। विद्याज्ञान सिकंदराबाद की एक छात्रा ने भी 500 में से 500 अंक हासिल किया है। इस बार बोर्ड ने टॉपर छात्रों की सूची जारी नहीं की है। - डॉ. एचएस वशिष्ठ, प्रधानाचार्य डीपीएस/नोडल अधिकारी सीबीएसई 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें