फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कांवड़ियों पर हमला व पथराव करने पर पांच के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर कांवड़ियों पर पथराव व हमले के मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जहांगीरपुर निवासी कांवड़िया बुधवार दोपहर को अनूपशहर से कांवड़ लेकर घर लौट रहा था। जब वह खुर्जा रोडवेज बस अड्डे के पास पहुंचा तो कांवडिये की साइकिल सवार से टक्कर हो गई। इसमें दोनों के बीच बहस हो गई। बाद में साइकिल सवार वहां से भाग गया। उसको पकड़ने के लिए कुछ कांवड़िये कबूतर वाली पैठ मस्जिद तक पहुंच गए।

वहां कांवड़ियों ने साइकिल सवार को ढूंढने का प्रयास किया। इस दौरान दूसरे समुदाय के लोगों से उनका झगड़ा हो गया। जिसमें 20-25 लोगों ने कांवड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। मामला बढ़ता चला गया। इसके बाद गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया और मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक हंगामा करने के बाद एडीएम और एसपी देहात समेत अन्य लोगों ने कांवड़ियों को समझाकर रवाना किया।
विज्ञापन

घटना के मामले में उपनिरीक्षक सतीश चंद्र की शिकायत पर मोनिश, नानू, अरमान, यासीन और अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2) दंगा करने, 131 हमला करने, 352 धमकी देने में मुकदमा दर्ज किया है। इसमें मोनिश को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। - वरुण कुमार सिंह, सीओ खुर्जा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें