फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूपशहर में 2.22 करोड़ से बनेगा बस अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर में 2.22 करोड़ से बनेगा बस अड्डा
विज्ञापन

अनूपशहर। क्षेत्र के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। कस्बे में शासन ने रोडवेज बस अड्डा निर्माण के लिए 2.22 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी है। निर्माण शुरू करवाने के लिए 20 लाख रुपये की पहली किस्त भी मिल गई है। यह मांग पिछले 13 वर्षों से चली आ रही थी। क्षेत्रीय भाजपा विधायक संजय शर्मा की पहल पर अब मांग पूरी हो सकी है।
विज्ञापन

अनूपशहर में करीब 13 साल पहले पालिका अध्यक्ष डॉ. सुधीर अग्रवाल के बोर्ड द्वारा प्रस्ताव बाईपास स्थित रोडवेज बस स्टैंड के लिए जमीन चिह्नित कराकर उसकी चहारदीवारी कराई गई थी। वर्ष 2015 में पालिका अध्यक्ष मंजू शर्मा के बोर्ड में भी बस स्टैंड को निशुल्क जमीन दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद वर्ष 2019 में भी जमीन दिए जाने के लिए नगरपालिका बोर्ड ने पुन: प्रस्ताव पारित किया था। अदालती विवाद व तकनीकी कारणों के चलते जमीन परिवहन विभाग को हस्तांतरित करने में दिक्कतें आती रही थीं। क्षेत्रीय भाजपा विधायक संजय शर्मा के प्रयासों से विगत जून 2021 में केबिनेट से प्रस्ताव पारित होने के बाद जमीन का हस्तांतरण परिवहन विभाग को हो गया था। अब शासन ने अनूपशहर में रोडवेज बस अड्डा निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी है। बुलंदशहर रोडवेज डिपो के एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि शासन के निर्देश पर अब जल्द ही अनूपशहर में रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें