फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक बनकर पहुंचे शातिरों ने 3 लाख का सोना किया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राहक बनकर पहुंचे शातिरों ने 3 लाख का सोना किया चोरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। मुंशीपाड़ा सुनारो वाली गली मेें सराफ विजय कुमार वर्मा की दुकान से दो युवक चांदी का ताबीज खरीदने के बहाने तीन लाख रुपये का सोना लेकर चले गए। सामान की जांच करने व्यापारी को घटना के बारे में पता चला।
सराफ विजय कुमार वर्मा ने तहरीर में बताया कि 15 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे एक युवक उनकी दुकान पर चांदी का ताबीज खरीदने पहुंचा। ताबीज खरीदने के बाद युवक ने गहने दिखाने के लिए कहा। इसी बीच उसका साथी भी वहां पहुंच गया। उन्होंने जेवरों से भरा डिब्बे निकालकर काउंटर पर रख दिए। इसके बाद वह अन्य जेवर दिखाने के लिए डिब्बे निकालने लगे। इसी दौरान दोनों युवकों ने काउंटर पर रखे डिब्बे से सोने के 60 ग्राम के छल्ले, जिनकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है को चोरी कर लिया। इसके बाद दोनों वहां से निकल गए।
विज्ञापन

कैमरे में कैद हुई घटना
सराफा बाजार में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे दुकानों और घरों के बाहर लगे हुए हैं। वारदात के बाद बदमाश जिस रास्ते से होकर गुजरे, वहां भी कई सीसीटीवी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि बदमाश कुछ सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। पुलिस कैमरों की फुटेज निकालकर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सराफा व्यापारियों में रोष
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के डायरेक्टर हेमंत वर्मा ने बताया कि जनपद में सराफ़ा व्यापारियों के साथ वारदातें बढ़ गई हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। व्यापारियों में गुस्सा है। वहीं, व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिला महामंत्री सराफा व्यापारी अनुज अग्र्रवाल ने बताया कि सराफ की दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया गया है। यदि जल्द ही घटना का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी पुलिस के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें