फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.40 करोड़ की लागत से बनेगा करो नदी पर पुल

विज्ञापन
पुल सड़क का शिलायांस करती विधायक बिमला सोलंकी। - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
2.40 करोड़ की लागत से बनेगा करो नदी पर पुल
विज्ञापन

सिकंदराबाद। तहसील क्षेत्र के गांव गेंदपुर शेखपुर, पिखनवाली के बीच 2.40 करोड़ की लागत से करो नदी पर पुल, दो किमी दूरी की तारकोल सड़क का निर्माण किया जाएगा। पुल व सड़क के निर्माण से क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक बिमला सोलंकी ने निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

बता दें कि तहसील क्षेत्र के गांव गेंदपुर शेखपुर, इस्माईलपुर, लालपुर, सुखलालपुर, मोहम्मपुर कलां, पिलखनवाली आदि गांव के लिए गेंदपुर शेखपुर से होते हुए पिलखनवाली तक संपर्क मार्ग है। उक्त मार्ग से क्षेत्र के ग्रामीण अपने खेतों में कार्य करने के लिए जाने के साथ ही हाईवे-91 से जुड़ते हैं। रास्ते में पड़ने वाली करो नदी पर पुल नहीं होने और रास्ते के खस्ताहाल होने के कारण क्षेत्र के किसानों को अपने खेतों से फसल को मंडी तक लेकर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। वहीं खेत में कार्य करने के लिए आने जाने में भी परेशानी परेशानी होती थी। विधायक बिमला सोलंकी ने बताया कि क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए उन्हें करो नदी पर पुल और सड़क निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। जिसे अब शासन से मंजूरी मिल गई है। पीडब्लूडी को 2.40 करोड़ की लागत से पुल, सड़क निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा, जिससे क्षेत्र आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। शिलान्यास के अवसर पर मोदी सिंह, योगेंद्र सिंह प्रधान गेंदपुर शेखपुर, बंटी सिंह, पंकज सिंह, रमित सिरोही, हरेंद्र सिंह फौजी, प्रमुख सिंह, धीरेंद्र सिंह प्रधान, राज सिंह प्रधान, हिमांशु चंद्रवाली, गिरीश प्रधान,पिंटू सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें