फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता सिक्योरिटी गार्ड का गुलावठी रोड पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता सिक्योरिटी गार्ड का शव मिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन

सिकंदराबाद। तीन से लापता सिक्योरिटी गार्ड ब्रह्म सिंह का शव शनिवार को गुलावठी रोड पर नार्मल स्कूल के पास मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

आदेश भाटी ने बताया कि उसके पिता ब्रह्म सिंह औद्योगिक क्षेत्र सिकंदराबाद स्थित एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। 27 अक्तूबर को घर से कंपनी मालिक से अपनी छह माह की तनख्वाह लेने के लिए कहकर गए थे। पिता ने कंपनी सेे फोन कर उसे जानकारी दी थी कि कंपनी मालिक ने तनख्वाह देने के बजाए उन्हें सिक्योरिटी इंचार्ज के पास भेजा दिया। सिक्योरिटी इंचार्ज ने भी तनख्वाह नहीं दी और फिर से कंपनी मालिक के पास भेज दिया। उन्हें परेशान कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। फोन करने के कुछ समय बाद उसके पिता का फोन बंद हो गया। अगले दिन पिता के घर नहीं लौटने पर उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी में पिता की गुमशुदगी की तहरीर दी। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम उन्हें सूचना मिली कि उसके पिता का शव गुलावठी रोड स्थित नार्मल स्कूल के पास खेत में पड़ा है। आदेश ने पिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कंपनी मालिक व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल जयकरन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी फैक्टरी मालिक, सिक्योरिटी इंचार्ज, मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें