फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी साथी के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी साथी के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने आए बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश हिमाचल प्रदेश से 25 हजार का इनामी है।
विज्ञापन

कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि औद्योगिक क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने आईपीएल फैक्टरी के पास बदमाशों की घेराबंदी कर ली। सरेंडर के लिए कहने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम पट्टी रामपुर थाना खेकड़ा जनपद बागपत निवासी सोनू उर्फ हर्ष त्यागी, ग्राम इंचौली जनपद मेरठ निवासी दीपक फौजी बताया। बदमाशों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस, एक खोखा, चोरी की बाइक बरामद की गई है। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं। सोनू उर्फ हर्ष त्यागी हिमाचल पुलिस का 25 हजार का इनामी है। उसने अपने साथी समेत हिमाचल प्रदेश के ऊना जनपद में शराब कारोबारी के घर नौ लाख की लूट को अंजाम दिया था, इसके अलावा भी आरोपी पर साहिबाबाद थाने में वर्ष 2010 मुथूट फाइनेंस, दिल्ली में तीन लूट, खेकड़ा में हत्या सहित आठ मुकदमे दर्ज हैं। दीपक फौजी भी हर्ष के साथ लूटपाट की वारदातों में शामिल है। दीपक पर भी लूट समेत कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें