फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा और रालोद के जिला अध्यक्ष समेत 21 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा और रालोद के जिला अध्यक्ष समेत 21 पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

सिकंदराबाद। गुलावठी रोड के चंद्रकांता महाविद्यालय से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर नामांकन के लिए शुक्रवार को रणनीति बनाते हुए हिरासत में लिए गए जिला पंचायत सदस्य समर्थकों के प्रकरण में पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की है। सिकंदराबाद पुलिस ने रालोद, बसपा के जिला अध्यक्ष समेत 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गुलावठी रोड स्थित महाविद्यालय में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव की पत्नी आशा यादव के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए रणनीति बनाई जा रही थी। जिसमें राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष अरुण चौधरी, बसपा के जिला अध्यक्ष सतीश सागर, राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी, बसपा और जिला पंचायत सदस्य मौजूद थे। मामले की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुंचे और बैठक कर रहे लोगों को बिना अनुमति बैठक करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने, महामारी अधिनियम का उल्लंघन करने के मामले में हिरासत में लेने की कोशिश की। कार्रवाई के विरोध में जिला पंचायत सदस्य और राष्ट्रीय लोकदल, बसपा के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बमुश्किल लोगों को बसों में बैठाकर पुलिस कोतवाली ले आई। इस दौरान ककोड़, गुलावठी और सिकंदराबाद कोतवाली से भारी पुलिस बल मौजूद रहा। राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष अरुण चौधरी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रविशंकर सिंह को सौंपा। पुलिस ने 2 घंटे कोतवाली में बैठे कार्यकर्ताओं को बाद में छोड़ दिया। देर रात कायस्थवाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी सुखपाल सिंह की तहरीर पर कोतवाली में रालोद के जिला अध्यक्ष अरुण चौधरी, बसपा के जिलाध्यक्ष सतीश नागर, पूर्व विधायक दिलनवाज समेत 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें