फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे में युवती समेत दो के खाते से निकाले 97 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
48 घंटे में युवती समेत दो के खाते से निकाले 97 हजार रुपये
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में ऑनलाइन ठगी के मामलों पर लगाम लगा पाना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। बीते 48 घंटे में जनपद में एक युवती व दो युवकों के खाते से 97 हजार रुपये निकाल लिए। जिसकी जानकारी होने पर पीड़ित पक्षों ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासी युवती यशि शर्मा ने शिकायती पत्र देकर बताया कि मंगलवार शाम को उसके फोन एक कॉल आई। आरोपी ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और पीड़िता के फोन पर भेजे गए एक ओटीपी की जानकारी की। पीड़िता के ओटीपी बताने के बाद आरोपी का फोन कट गया। साथ ही पीड़िता के खाते से भी 27 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता ने बुधवार को बैंक पहुंच कर मामले की जानकारी की तो उसे अपने ठगे जाने की जानकारी हुई। वहीं, नगर के ही कृष्णा नगर निवासी दीपक कुमार ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका नगर के ही एक बैंक में खाता है। बुधवार को उसके खाते से अज्ञात शातिर आरोपी ने 42 हजार रुपये निकाल लिए। फोन पर आए मेसेज से उसे इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद उसने बैंक पहुंच कर जानकारी की। साथ ही अब तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि उसका एटीएम कार्ड, बैंक चेक बुक भी उसके पास है। दूसरी ओर खुर्जा नगर के मोहल्ला मुरारी नगर निवासी आशीष कुमार ने भी शिकायती पत्र देकर बताया कि अज्ञात शातिर साइबर ठगों ने उसके खाते से 28 हजार रुपये किसी अन्य खाते में स्थानांतरित कर लिए हैं। पीड़ित ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

इस तरह से करें बचाव
- अपने खाते व एटीएम की जानकारी किसी को न दें।
- मोबाइल पर आया ओटीपी किसी को भी न बताएं।
- फोन पर बैंक कभी भी आपकी खाते की जानकारी नहीं मांगता है।
- किसी भी हालत में पैसे निकालते समय अंजान को अपना एटीएम कार्ड न दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें