फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, लूटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, लूटी चेन
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में दबंगों ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की। साथ ही उसके गले से चेन लूट ली। बाद में आरोपी लोगों को एकत्रित होते हुए देख हत्या की धमकी देकर भाग निकले। नगर कोतवाली पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गत 15 मई की देर शाम को वह अपने घर पर ही मौजूद थे। इस दौरान मोहल्ला निवासी दबंग प्रवृत्ति के आरोपी राहुल, टीकम, सुखवीर व पुष्पा अपने हाथों में लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने आते ही पीड़ित के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान जब उसकी पत्नी बीच बचाव को आई तो आरोपी राहुल ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की। साथ ही उसके गले से सोने की चेन लूट ली। इसके बाद आरोपी शोर शराबा होने पर अन्य लोगों को एकत्रित होते हुए देख मौके से हत्या की धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें