फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड इंस्पेक्टर बनकर मिठाई की दुकान पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
फूड इंस्पेक्टर बनकर मिठाई की दुकान पर मारा छापा
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव प्रेमपुर में शनिवार की शाम फूड इंस्पेक्टर बनकर मिठाई की दुकान पर छापा मारने का मामला सामने आया है। शक होने पर ग्रामीणों ने घेर लिया और हंगामा किया। इस बीच टीम मौका पाकर फरार हो गयी। मामले की शिकायत चीफ से की गई है। फूड विभाग की टीम उन्हें तलाशने में लगी हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव निवासी एक युवक गांव में ही हलवाई की दुकान करता है। शनिवार की शाम करीब चार बजे तीन युवक हलवाई की दुकान पर पहुचे और उससे फूड लाइसेंस दिखाने को कहा। दुकानदार द्वारा लाइसेंस न दिखाने पर खुद को फूड इंस्पेक्टर ओर साथी को मेरठ पुलिस का सब इंस्पेक्टर बताते हुए उसे औरंगाबाद थाने चलने की धमकी दे डाली। दुकानदार को कुछ शक हुआ तो उसने तीनो लोगो से आईडी प्रूफ दिखाने की बात कही। इस पर तीनों लोगों ने कहा कि रविवार को हमारे चीफ यहां आएंगे और वो ही प्रूफ दिखाएंगे। दुकानदार ने वहां हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे को देखकर ग्रामीण भी मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने उल्टा उन्हें ही थाने ले जाने की बात कही तो वे सन्न रह गए। तीनों कुछ ही देर में ग्रामीणों को चकमा देकर मौके से भाग खड़े हुए। अखिल भारतीय वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने चीफ मनोज कुमार को मामले की जानकारी दी। सूचना पर स्याना इंस्पेक्टर मौके पर पहुँचे ओर उन्होंने कोई भी टीम गांव न भेजने की बात कही। फूड इंस्पेक्टर के साथ ग्रामीणों ने नकली फूड इंस्पेक्टर की तलाश की,लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें