फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रैप बेचने का झांसा देकर की लाखों रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्क्रैप बेचने का झांसा देकर की लाखों रुपये की ठगी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यापारी को स्क्रैप बेचने का झांसा देकर राजस्थान के दो लोगों ने उससे चार लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने रुपये अपने खाते में मंगाने के बाद न तो स्क्रैप दिया और न ही उसके रुपये वापस दिए हैं। वहीं अब आरोपियों के द्वारा पीड़ित को रुपये वापस मांगने पर हत्या की धमकी दी जा रही है। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोठियात सिविल लाइंस निवासी हारून इब्राहिम ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा था। जिसमें उसने बताया था कि वह एचएनआई कांट्रेक्टर फर्म का संचालक है। कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात राजस्थान के गंगानगर क्षेत्र के रजनीश कुमार गोयल एवं गिरधारी लाल जैन से हुई थी। उस दौरान आरोपियो की फर्म से 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से स्क्रैप खरीदने का सौदा पीड़ित ने तय किया था। पीड़ित ने बताया कि 8 दिसंबर 2021 को पीड़ित ने अपनी फर्म के खाते से आरोपियों की फर्म के खाते में चार लाख रुपये दे दिए। साथ ही आरोपियों ने उसे स्क्रैप देने का वादा किया। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी पक्ष ने धोखाधड़ी कर पीड़िता को बिना बताए ही किसी अन्य व्यक्ति को स्क्रैप बेच दिया। आरोपियों ने पीड़ित को न तो माल दिया और न ही अब उसके रुपये वापस किए जा रहे हैं। बीते दिनों कई बार रकम वापस मांगने पर आरोपी जल्द ही रकम लौटाने का आश्वासन देते रहे। गत दिनों जब पीड़ित ने आरोपियों से सख्ती से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने रकम लौटाने से इंकार कर दिया। साथ ही आरोपियों ने अब रुपये मांगने पर उसे हत्या की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने नगर कोतवाली पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लेकिन, अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

पूर्व में भी आ चुके हैं ऐसे मामले
जनपद में स्क्रैप की खरीद फरोख्त को लेकर धोखाधड़ी के मामले पूर्व में भी सामने आ चुके हैं। करीब एक वर्ष पूर्व कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से भी स्क्रैप बेचने के नाम पर करीब सात लाख रुपये की ठगी कर ली गई थी। उक्त प्रकरण की जांच भी अभी ठंडे बस्ते में ही है।
विज्ञापन

कोट =
जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी
मामले में दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया मामला दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेन-देन का सामने आ रहा है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जल्द ही दोनों आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें