776 परीक्षार्थियों ने छोड़ी संस्कृत व चित्रकला की परीक्षा
- हाईस्कूल संस्कृत में 25 और इंटर चित्रकला में 751 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। जिले में मंगलवार को यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल संस्कृत और इंटरमीडिएट के चित्रकला विषय की पहली पाली में परीक्षा हुई। इस परीक्षा में 776 परीक्षार्थी शामिल रहे।
मंगलवार पहली पाली में हाईस्कूल संस्कृत विषय की परीक्षा रही। इसमें 328 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और परीक्षा में 303 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह इंटर के चित्रकला व रंजनकला की परीक्षा इसी पाली में हुई। इसमें 11,837 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 11,086 परीक्षार्थी शामिल हुए और 751 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में हाईस्कूल संगीत वादन और इंटरमीडिएट के अर्थशास्त्र तथा वाणिज्य भूगोल विष्ज्ञय की परीक्षा भी शांतिपूर्वक हो गई। जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि परीक्षा बुधवार को भी जारी रहेगी। पहली पाली में हाईस्कूल के वाणिज्य की परीक्षा होगी। जबकि दूसरी पाली में हाईस्कूल के सिलाई और इंटर के अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी।