फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटरों ने प्रॉपर्टी डीलर से घर में घुसकर मांगी रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शूटरों ने प्रॉपर्टी डीलर से घर में घुसकर मांगी रंगदारी
विज्ञापन

- पीड़ित का आरोप घर में घुसकर तीन लाख की नकदी भी ले गए साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। देहात क्षेत्र के एक प्रॉपर्टी डीलर से सुंदर भाटी के शूटर द्वारा रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के साथ ही घर में रखे तीन लाख रुपये साथ ले गए। साथ ही 31 मार्च तक शेष सात लाख रुपये न देने पर हत्या की धमकी दी है। शिकायत पर एसएसपी ने पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र की गंगानगर कालोनी निवासी पीड़ित कंछीलाल शर्मा ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि वह प्रापर्टी डीलर है। 2014 में आवास-विकास कालोनी निवासी व्यक्ति से जमीन खरीदने के लिए एग्रीमेंट कराया था। इसके बाद आरोपी को बतौर बयाना 20 लाख रुपये दिए थे। वक्त पर रुपये न देने के कारण हर साल एग्रीमेंट बढ़ाता रहा और दिसंबर 2021 में जमीन की कीमत के बराबर जमीन बेचकर रुपये वापस कर दिए। आरोप है कि इसके बाद सलेमपुर के गांव धतूरी निवासी एक व्यक्ति अपने गुर्गों के साथ पीड़ित के घर पहुंचा और दस लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए जीजा और भांजे की हत्या करने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि आरोपी कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी गिरोह का शूटर है। घर में घुसकर आरोपी उसके घर से तीन लाख रुपये भी जबरन उठा ले गया। साथ ही धमकी दी है कि यदि शेष सात लाख रुपये की राशि 31 मार्च तक नहीं दी तो वह अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। आरोपियों की धमकी के कारण उसका परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें