फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अध्यापक के घर में घुसकर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक अध्यापक के घर में घुसकर जानलेवा हमला
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर रोड निवासी सुधेश कुमार सिंह के घर में घुसकर दबंगों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों के खिलाफ एक धोखाधड़ी का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। जिस पर फैसला करने के लिए आरोपी उस पर दबाव बना रहे हैं। फैसला न करने पर आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर के चांदपुर रोड निवासी सुधेश कुमार सिंह ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। चांदपुर रोड स्थित उसके आवास पर सड़क की ओर दुकानें बनी हुई हैं। जिनमें से एक दुकान उसने देवेंद्र वर्मा निवासी देवीपुरा प्रथम को सुनार का काम करने के लिए दी हुई थी। आरोपी की फर्म में बबलू, प्रवीन वर्मा, पवन वर्मा, निवासीगण चंद्रलोक कालोनी खुर्जा नगर, करन वर्मा, लता, संजीव आदि भी सम्मिलित हैं। आरोपियों ने उस दौरान पीड़ित को अपनी फर्म में साझीदार बनाने का झांसा देकर 25 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित के तगादा करने पर आरोपियों ने एक चेक दिया, जो कि बाउंस हो गया। वहीं, पीड़ित ने बाद में आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया, वह वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। प्रकरण में आरोपी फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। बीते दिनों जब पीड़ित ने आरोपियों की बात नहीं मानी तो गत आठ मार्च की शाम को आरोपी उसके घर में घुस आए। साथ ही उसके व उसकी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। साथ ही भविष्य में हत्या करने व भुगत लेने की धमकी देते हुए चले गए। सीओ सिटी शशांक सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी प्रवीन, हितेंद्र, पवन, देवेंद्र, करण और अमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें