फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने विवाहिता पर किया जानलेवा हमला, हुआ गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने विवाहिता पर किया जानलेवा हमला, हुआ गर्भपात
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता के साथ दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी पति ने जमकर मारपीट की और उसकी हत्या की कोशिश भी की। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गई और उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता ने आरोपी पति व अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा है, जिस पर एसएसपी ने उसे उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने शुक्रवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका निकाह फरवरी 2020 में सिकंदराराऊ निवासी एक युवक के साथ हुआ था। हालांकि, कुछ दिन बाद ही वह अपने ससुरालीजनों के साथ बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के धमैड़ा अड्डा क्षेत्र में आकर रहने लगी थी। लेकिन, ससुरालीजन दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। विवाहिता ने आरोप लगाया कि गत 28 दिसंबर को उसके पति ने नशे की हालत में उसके साथ मारपीट की और हत्या की कोशिश भी की। जिसमें पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका गर्भपात हो गया। कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें