फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.30 करोड़ रुपये के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
1.30 करोड़ रुपये के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। कैंटर में डाक पार्सल का स्टीकर लगाकर गांजे की तस्करी करते दो तस्करों प्रदीप कुमार निवासी गांव मोरेना थाना गभाना जिला अलीगढ़ और अजय सिंह निवासी टीचर्स कॉलोनी थाना वेवर जिला मैनपुरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 9.60 कुंतल गांजा बरामद हुआ है। बाजार में इसकी कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपये आंकी गई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी ने बताया 29 नवंबर की रात को छतारी थाना प्रभारी राहुल चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गांव चौढेरा गेट की तरफ कुछ कार सवार गांजा लेकर आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर चौढेरा गेट पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक कार आई, जिसमें सवार करीब छह बदमाश पुलिस टीम को देखकर भाग निकले। इसके कुछ ही देर बाद एक स्वराज माजदा कैंटर आया, जिस पर डाक पार्सल का स्टीकर लगा हुआ था। पुलिस टीम के घेराबंदी करने पर उसमें सवार दो बदमाश उतरकर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने दोनों आरोपियों को कुछ ही दूरी पर घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने तलाशी में कैंटर के अंदर से 9.60 कुंतल गांजा, एक तमंचा, कारतूस और एक चाकू बरामद किया। कैंटर से बरामद गांजे की कीमत बाजार में करीब 1.30 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा हैदराबाद और आंध्र प्रदेश से मादक पदार्थ खरीदकर तस्करी कर लाया जाता है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कैंटर में डाक पार्सल का स्टीकर लगाकर गांजे की तस्करी की जा रही थी। कैंटर से 1.30 करोड़ रुपये का गांजा बरामद हुआ है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का पूछताछ कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोगुने रेट में होती है बिक्री
पुलिस की मानें तो उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के विभिन्न स्थानों से गांजा सस्ते में मिल जाता है। जबकि, दिल्ली और एनसीआर में आने के बाद वह महंगे दामों में बिकता है। जिससे तस्करों को काफी मुनाफा होता है। इसी मुनाफे के लिए वह लोगों को नशे की लत में ढकेल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें