फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट बेचने का झांसा देकर हड़पे 11.25 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लॉट बेचने का झांसा देकर हड़पे 11.25 लाख
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कमालपुर में दबंगों ने एक व्यक्ति से प्लॉट बेचने का झांसा देकर 11.25 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। देहात कोतवाली पुलिस ने एसपी सिटी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी जाकिल अली ने एसपी सिटी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव निवासी गय्यूर आलम, उसके भाई जुबैर आलम, असजद अली, अतहर अली, फैसल आलम और मोहम्मद शदफ ने उसे एक प्लॉट का बेचने की बात कही और आरोपियों ने 11.25 लाख रुपये में प्लाट बेचना तय किया था। आरोपी पक्ष ने उससे 11 दिसंबर 2017 को 3.15 लाख रुपये लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे जल्द ही प्लॉट का बैनामा करने का झांसा दिया। साथ ही अन्य रकम भी धीरे-धीरे कर हड़प ली। लेकिन, तय अवधि के बाद भी बैनामा नहीं किया गया और उसके रुपये हड़प लिए गए। उसके रुपये मांगने पर गाली-गलौच कर मारपीट की जाती है। आरोप है कि 22 जुलाई 2021 को उसे बुरी तरह मारापीटा गया, जिसके संबंध में कोतवाली देहात में एनसीआर भी दर्ज कराई गई। अब भी आरोपी उसे धमका रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि धमकियों के चलते उसे परिवारीजनों को जान का खतरा बना हुआ है। एसपी सिटी के आदेश पर देहात पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें