फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से चार और लोगों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से चार और लोगों ने तोड़ा दम
विज्ञापन

बुलंदशहर/खानपुर/ऊंचागांव/ककोड़। जिले में बुखार के साथ डेंगू और वायरल का प्रकोप बना हुआ है। शनिवार को बुखार पीड़ित ऊंचागांव निवासी एक महिला ने बुलंदशहर, खानपुर निवासी एक युवक ने मेरठ व ककोड़ के गांव शेरपुर निवासी महिला ने नोएडा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि रविवार को भी एक महिला की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचागांव क्षेत्र के गांव सौजनारानी निवासी प्रभा देवी पत्नी ओमपाल सिंह (55) पिछले तीन दिन पूर्व बुखार से पीड़ित थी। परिजन जहांगीराबाद के एक अस्पताल में उपचार करा रहे थे। शुक्रवार को हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने बुलंदशहर रेफर कर दिया, शनिवार को उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, खानपुर क्षेत्र के गांव थौना निवासी 26 वर्षीय हरीश कुमार पुत्र लटूर सिंह पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। सरकारी चिकित्सालय पर चिकित्सक न मिलने पर परिजन गांव में ही एक झोलाछाप से उपचार कर रहे थे। दो दिन पूर्व स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजनों ने मेरठ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार रात युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, क्षेत्र के गांव ढलना निवासी प्रवेश पत्नी चतर सिंह (36) पिछले दो दिन से बुखार से पीड़ित थी। शनिवार को खानपुर स्थित एक झोलाछाप ने डेंगू बुखार बता दिल्ली भेज दिया। रविवार सुबह महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, ककोड़ के गांव शेरपुर में बुखार से एक महिला मीना (42) पत्नी सतवीर को दस दिन पहले बुखार आया। हालात गंभीर होने पर उसे नोएडा के काशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें