फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक आग का गोला बनी कार, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
दनकौर रोड पर आग की लपटों में घिरी कार। अमर उजाला - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
अचानक आग का गोला बनी कार, चालक ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन

सिकंदराबाद। शुक्रवार की सुबह दनकौर रोड पर ग्राम चीती के पास चलते समय कार में अचानक आग लग गई। चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।
चीती निवासी दीपचंद शुक्रवार की सुबह अपने गांव से किसी काम के लिए अपनी कार से सिकंदराबाद आ रहे थे। कार से कुछ दूर चलने के बाद ही कार से अचानक घुआं निकलने लगा और कार में आग लग गई। पल ही भर में कार आग के गोले में बदल गई। दीपचंद ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कार में आग लगने के कारण रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट के कारण आग लगने का मामला प्रकाश में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें