फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर दी गाली, विरोध पर चला दी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
फोन पर दी गाली, विरोध पर चला दी गोली
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर के मोहल्ला गद्दीवाड़ा में बुधवार रात को फोन पर अभद्रता करने के विरोध पर दो पक्षों में मारपीट और जमकर पथराव हो गया। एक पक्ष ने फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया। बताया गया कि मारपीट में एक युवक अबूजर मामूली रुप से घायल हो गया। पथराव, फायरिंग की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मामले में दोनों पक्षों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। वहीं, पुलिस स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
नगर के मोहल्ला गद्दीवाड़ा निवासी फारूक का पुत्र मोहल्ले के ही उमर ठेकेदार से बुधवार रात को फोन पर अभद्रता कर रहा था। जिसके विरोध में उमर के पुत्र ने उसे थप्प्पड़ मार दिया। इसी बात को लेकर फारूक पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। बताया गया कि कुछ समय बाद फारूक पक्ष के लोग महिलाओें समेत उमर के घर पर पहुंचे और पथराव कर दिया। उमर पक्ष के लोगों ने फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया। वहीं, मोहल्ले में दोनों पक्षों के बीच हुए पथराव से लोगाें में भगदड़ मच गई। बताया गया कि पथराव में उमर का बेटा अबूजर मामूली रुप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, मामले में बृहस्पतिवार शाम तक भी किसी भी पक्ष के द्वारा तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

रात भर तैनात रही पुलिस
वारदात के बाद मोहल्ले में पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। इस दौरान खौफजदा लोग घरों में दुबके रहे। रातभर पुलिस की टीम ने मोहल्ले में पहरा दिया। साथ ही बेवजह घर से निकलने वालों को भी हिदायत दी।
विज्ञापन

कोट
मामला मारपीट, पथराव का है। फायरिंग के आरोप की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर नहीं मिलने पर पुलिस स्वत: मामले का संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करेगी। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें