फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए 10 गांवों के नाम भेजे लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए 10 गांवों के नाम भेजे गए लखनऊ
विज्ञापन

बुलंदशहर। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए जिले के 10 ग्राम पंचायतों का चयन कर उनके नाम लखनऊ भेज दिए गए हैं। इनमें से पांच ग्राम पंचायतों का चयन शासन स्तर से होगा।
शासन ने बेहतर काम करने वाली ग्राम पंचायतों के लिए मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना 2017 में शुरू की थी। इसका मकसद ग्राम पंचायतों को बेहतर कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके लिए आवेदन मांगे गए थे। जिले की 946 ग्राम पंचायतों में से 25 ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिनमें ग्राम पंचायत में स्वच्छता, निर्माण कार्यों के साथ-साथ आय बढ़ाने समेत विभिन्न बिंदुओं पर सवाल पूछे गए थे। इनमें से सबसे अधिक अंक अर्जित करने वाली 10 ग्राम पंचायत चिन्हित की गई हैं। अफसरों ने बताया कि चयनित की गई 10 ग्राम पंचायतों की सूची पूरी जांच और शासन की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देश के आधार पर तैयार की गई है। शासन स्तर से पुरस्कार के लिए चयनित होने वाली पांच ग्राम पंचायतों को दो लाख से आठ लाख रुपये तक की राशि मिलेगी। इस राशि से ग्राम पंचायत गांवों का विकास करवा सकेंगी।
विज्ञापन

इस तरह चयनित पंचायताें को मिलेगी राशि
मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए जिले की सर्वश्रेष्ठ पांच ग्राम पंचायतों के चयन होने पर उन्हें इस तरह से राशि मिलेगी। पहला स्थान पाने वाली पंचायत को आठ लाख, दूसरे स्थान वाली को सात लाख, तीसरे स्थान पर रहने वाली को पांच लाख, चौथे स्थान पर रहने वाली को तीन लाख और पांचवां स्थान हासिल करने वाली ग्राम पंचायत को दो लाख की राशि मिलेगी।
इन 10 ग्राम पंचायतों के भेजे गए हैं नाम
जिले से लखनऊ के लिए भेजी गई पंचायतों के नामों की सूची में ब्लॉक अरनिया से ग्राम पंचायत बगराई और बड़ागांव, ब्लॉक बुलंदशहर से दोस्तपुर और मामन कलां, जहांगीराबाद से जड़ौली और ब्लॉक अगौता से ग्राम पंचायत खेड़ी, बोन्दरा, लोहरारा, करकौरा और किसौली शामिल हैं।
विज्ञापन

कोट =
मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए जिले की सर्वश्रेष्ठ पांच ग्राम पंचायतों का चयन होना है। इसके लिए जिले की 25 पंचायतों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से 10 ग्राम पंचायतों की सूची बनाकर लखनऊ भेज दी है। अब इनमें से पांच ग्राम पंचायतों का चयन शासन स्तर से होगा।
- प्रीतम सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें