फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र समेत 9 राज्यों से आने वालों पर रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र समेत 9 राज्यों से आने वालों पर रहेगी नजर
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। महाराष्ट्र समेत देश के नौ राज्यों में लगातार कोरोना संक्रमण के केस निकल रहे हैं। ऐसे में जनपद में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही नौ राज्यों से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जाएगी। रैपिड रिस्पांस टीम को दोबारा सक्रिय कर दिया गया है। 22 जुलाई से 31 जुलाई के बीच नौ राज्यों से आने वाले लोगों की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट और टीका लगा होने पर राहत मिल सकेगी।
जनपद से बड़ी संख्या में रोजगार के सिलसिले में लोग मुंबई, गुजरात, दिल्ली, पुणे, हरियाणा, महाराष्ट्र, केरल समेत अन्य राज्यों में आते जाते हैं। गत वर्ष और दूसरी लहर के दौरान संबंधित राज्यों में कोरोना का कहर शुरू हुआ था। इसके बाद लोग घरों की ओर रुख करने लगे। वहां से उनके आने के बाद संकट गहरा गया और एकाएक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ गई थी।
विज्ञापन

हाल यह हुआ कि दूसरी लहर के दौरान प्रतिदिन 100 से अधिक संक्रमित मिल रहे थे। इधर, तीसरी लहर में महाराष्ट्र समेत नौ राज्यों में संक्रमण की दर बढ़ती देखकर शासन ने अलर्ट जारी किया है। इसके लिए मणिपुर, सिक्किम, मिजोरम, नागालैंड, केरल, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और महाराष्ट्र से आने वालों की लोगों की निगरानी कराई जाएगी। रैपिड रिस्पांस टीम को दोबारा से सक्रिय किया है। टीमों को बाहर से आने वालों की सैंपलिंग के निर्देश दिए हैं। रोडवेज, रेलवे स्टेशन पर भी टीम को लगाया है। इसका कैलेंडर भी जारी किया गया है। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र समेत नौ राज्यों में संक्रमण को बढ़ता देखकर अलर्ट जारी किया गया है। सभी बॉर्डर पर बाहर से आने वालों की सैंपलिंग जारी रहेगी। शहर में भी सैंपलिंग कराई जाएगी। बाहर से जनपद आने वालों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव और कोविड टीकाकरण होना अनिवार्य है। यह प्रक्रिया 15 अगस्त तक अनिवार्य रहेगी।
इन केंद्रों पर होगी जांच
जनपद में खुर्जा जंक्शन, रेलवे स्टेशन बुलंदशहर, चोला स्टेशन, बस स्टैंड खुर्जा, नया बस स्टैंड चांदपुर, बस स्टैंड अनूपशहर, स्याना, सिकंदराबाद, डिबाई, नरौरा, सिकंदराबाद टोल प्लाजा, दनकौर रोड, गुलावठी में सपनावत रोड, नहर पुलिस चौकी स्याना और अनूपशहर में सभी स्टैंड शामिल हैं। इन स्थानों पर बाहर से आने वाले यात्रियों की कोविड जांच की जाएगी।
अगस्त में चुनौतियों से लड़ने को रहें तैयार
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण के जनपद में जहां अब तक 20,199 संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं, अब कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के साथ अगस्त माह स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती साबित हो सकता है। क्योंकि बारिश के मौसम में प्रतिवर्ष अनेक बीमारियां बढ़ जाती हैं। विशेषज्ञों द्वारा अगस्त-सितंबर में तीसरी लहर आने की संभावना जताई जा चुकी है। वहीं, दूसरी ओर लोगों में तेज बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी और सांस लेने में परेशानी के लक्षण मिलने लगे हैं। साथ ही मानसून की दस्तक भी हो चुकी है। बारिश के बाद प्रतिवर्ष मरीजों की संख्या में भी 40 से 50 फीसदी की वृद्धि हो जाती है।
यह होती हैं बीमारियां
चिकित्सकों के अनुसार मौसम का बदलना इसकी खास वजह होती हैं और जुलाई के बाद अगस्त का महीना जलजनित और मच्छर जनित बीमारियों के लिए अनुकूल होता है। इस दौरान अधिकांश लोग वायरल फीवर का शिकार भी हो जाते हैं। वहीं, बारिश के दौरान मलेरिया, डायरिया, फूड प्वाइजनिंग, वायरल फीवर, टाइफाइड, पीलिया, त्वचा संबंधी बीमारी समेत अन्य बीमारियां फैलती हैं।
विज्ञापन

यह करें बचाव
चिकित्सकों के अनुसार इन बीमारियों से बचने के लिए खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से दूर रहें। बासी चीजें नहीं खानी चाहिए। स्वच्छ और गर्म पानी पीएं, आसपास साफ-सफाई रखे, मच्छरदानी का प्रयोग करें, गड्ढों में पानी न भरने दें, कूलर का पानी समय-समय पर बदलते रहे। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाने के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं। साथ ही सभी सरकारी चिकित्सालयों में बीमारियों से बचने के लिए पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। लोगों से अपील है कि घर से अनावश्यक न निकलें और घर के आसपास सफाई रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें