फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: राजमिस्त्री ने अधेड़ महिला से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर किया जानलेवा हमला

Sat, 09 Dec 2023 12:03 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

देर रात करीब 9 बजे महिला को अकेली देखकर आरोपी राजमिस्त्री ने मकान का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर राजमिस्त्री ने वसूली से उसके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली जहांगीराबाद क्षेत्र की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी अमरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में मकान में एक सप्ताह से राजमिस्त्री टाइल्स लगाने का काम कर रहा है। शुक्रवार को परिजन शादी समारोह में गए हुए थे। घर पर 55 वर्षीय महिला अकेली मौजूद थी।

विज्ञापन


देर रात करीब 9 बजे महिला को अकेली देखकर आरोपी राजमिस्त्री ने मकान का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर राजमिस्त्री ने वसूली से उसके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर घायल कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए और दरवाजे को खोलने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने दीवार कूदकर मकान के अंदर पहुंचे। लेकिन, आरोपी ग्रामीणों को अंदर घुसता देख मकान का दरवाजा खोलकर भाग गया।

हालांकि, कुछ दूरी पर ही ग्रामीणों ने आरोपी को  पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पीड़िता के देवर ने आरोपी को नामजद कर थाने पर तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें