फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्शन कर लौट रहे मुनीम से 1.75 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्शन कर लौट रहे मुनीम से 1.75 लाख की लूट
विज्ञापन

शिकारपुर। क्षेत्र में सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे बदमाशों ने गाजियबाद की श्री पदम पॉलीमर्स कंपनी का कलेक्शन कर लौट रहे मुनीम जितेंद्र शर्मा से 1.75 लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
गाजियाबाद के कविनगर निवासी विनीत जैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी इंडस्ट्रियल एरिया बुलंदशहर रोड पर श्री पदम पॉलीमर्स के नाम से कंपनी है। कंपनी से लोहे का माल बुलंदशहर जनपद के कई क्षेत्रों में जाता है। दुकानदारों से कलेक्शन की जिम्मेदारी के लिए कलेक्शन एजेंट के रुप में जितेंद्र शर्मा उनकी कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को जितेंद्र शर्मा जहांगीराबाद, अनूपशहर, डिबाई और शिकारपुर के दुकानदारों से कलेक्शन करने के लिए निकले थे। जहांगीराबाद, अनूपशहर और डिबाई से कलेक्शन करने के बाद उन्होंने शिकारपुर के भी दुकानदारों से कलेक्शन किया। इस दौरान उनके पास एक थैले में कलेक्शन के 1.75 लाख रुपये थे। जिन्हें लेकर वह बस अड्डे पर जाने के लिए एक ई-रिक्शा में सवार हुए। जब वह चामुंडा मंदिर के पास पहुंचे तो एक युवक ने ई-रिक्शा को रुकवाया और उसमें सवार हो गया। कुछ ही दूरी पर युवक ने मुनीम के पास से रुपयों से भरा थैला लूट लिया और चलते हुए ई-रिक्शा से उतर कर सड़क के दूसरी ओर भाग निकला। जहां पहले से ही एक बाइक को स्टार्ट कर दूसरा बदमाश खड़ा था। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी बाइक सवार साथी के साथ भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नगर में चेकिंग अभियान भी चलाया गया। लेकिन, बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
वारदात के बाद पुलिस घटना स्थल से लेकर बदमाश जिस ओर भागे वहां विभिन्न प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि, अभी पुलिस को कोई ऐसा सुराग हाथ नहीं लगा है, जिससे कि बदमाशों की शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन

कोट
मामले में तहरीर के आधार पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं, जल्द ही बदमाशों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - विकास प्रताप सिंह, सीओ शिकारपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें