फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सुविधा वाले पार्किंग ठेके कराए जाएंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना सुविधा वाले पार्किंग ठेके कराए जाएंगे बंद
विज्ञापन

बुलंदशहर। बिना सुविधा और व्यवस्था के चल रहे पार्किंग ठेके बंद कराए जाएंगे।
ऐसे ठेकों को तत्काल बंद कराने के निर्देश शासन ने नगर पालिका और नगर पंचायतों को दिए हैं। शासन ने दो दिन में अधिकारियों से जवाब मांगा है।
मूलभूत आवश्यक सुविधाओं के अभाव में भी पार्किंग के ठेकों का संचालन किया जा रहा है। सड़क की पटरियों पर, ऐसे स्थानों पर जिले भर में पार्किंग ठेकों का संचालन किया जा रहा है, जहां पर मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका व पंचायतों के 90 फीसद से अधिक पार्किंग स्थलों पर न तो पर्याप्त जमीन उपलब्ध है और न ही पेयजल और शौचालय की सुविधा है। ऐसे में शासन की ओर से अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे ने डीएम व नगर पालिका व पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि तत्काल प्रभाव से ठेकों को निरस्त कर दो दिन में रिपोर्ट प्रेषित की जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि आदेशों के बाद भी ठेकों का संचालन होता पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देशों का होगा पालन
शासन के निर्देशों का पालन कराया जाएगा। मानकों पर खरे न उतरने वाले ठेकों को तत्काल बंद कराया जाएगा। इसके बाद शासन को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।
- जगदंबा सिंह, नगर मजिस्ट्रेट व निकाय प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें