फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर हासिल किया टेंडर, नोडल अधिकारी ने दर्ज कराई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर हासिल किया टेंडर, नोडल अधिकारी ने दर्ज कराई एफआईआर
विज्ञापन

बुलंदशहर। एटा की फर्म ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टैक्सी परमिट वाहनों की आपूर्ति के लिए गलत अनुबंध पत्र का प्रयोग कर टेंडर हासिल कर लिया। तीन बार टैक्सी वाहनों के सत्यापन के लिए फर्म को मौका दिया गया, लेकिन हर बार सूची में वाहन अलग निकले। मामले में नगर कोतवाली में आरबीएसके के नोडल अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. सुनील कुमार ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत दो साल के लिए 30 टैक्सी परमिट वाहनों की आपूर्ति के लिए जैम पोर्टल पर दो जून 2021 को टेंडर आमंत्रित किया गया था। इसमें एटा की एक समिति की बिड न्यूनतम आई। 30 वाहनों की सूची के आधार पर 27 जुलाई 2021 को एआरटीओ बुलंदशहर ने सीएमओ कार्यालय में वाहनों का भौतिक सत्यापन किया। सोसायटी ने मात्र पांच वाहन उपलब्ध कराए, जो सूची से भिन्न थे। सात अगस्त को दूसरी बार वाहनों का सत्यापन किया गया, लेकिन इस बार भी सोसायटी ने 30 की बजाय मात्र 20 वाहन भेजे। यह वाहन भी बिड के साथ संलग्न सूची से भिन्न थे। 13 अगस्त को सोसायटी को तीसरा अवसर दिया गया, लेकिन उस दिन भी सोसायटी ने 30 में से 26 वाहनों को प्रस्तुत किया। इनमें से मात्र 20 वाहन ही निविदा की शर्तों के अनुसार सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी के अनुसार सोसायटी द्वारा गलत अनुबंध पत्र लगाकर टेंडर को अपने पक्ष में करने की कोशिश की गई है। इससे सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए विभाग को धोखा दिया गया। नगर पुलिस ने समिति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें