फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो नेता ने फल विक्रेता पर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजयुमो नेता ने फल विक्रेता पर की फायरिंग
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में भाजयुमो नेता जनप्रिय जन्नू द्वारा एक फल विक्रेता पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फल विक्रेता से हुए विवाद के बाद आरोपी ने जानलेवा हमला किया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी भाजयुमो नेता समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत देकर गांव हीरापुर निवासी सुभाष ने बताया कि रविवार रात वह स्याना अड्डा क्षेत्र में फल बेच रहा था। इसी दौरान एक कार सवार कुछ युवक मौके पर पहुंचे और फल खरीदने लगे। इसी दौरान फल विक्रेताओं से उनका झगड़ा हो गया। जब विवाद बढ़ा तो आरोपी भाजयुमो नेता जनप्रिय सिंह ने लाइसेंसी पिस्टल से फल विक्रेता पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी जनप्रिय सिंह, नीरज और आशीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी आरोपी भाजयुमो नेता पर रालोद के युवा नेता ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था। मामले में कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि फल खरीदने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मामले में पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें