फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : व्यावसायिक उपभोक्ताओं के बिल उपखंड में भी होंगे ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
राहत : व्यावसायिक उपभोक्ताओं के बिल उपखंड में भी होंगे ठीक
विज्ञापन

बुलंदशहर। शहर के व्यावसायिक बिजली उपभोक्ताओं के लिए विभाग ने बड़ी राहत दी है। अब नौ किलोवाट तक के व्यावसायिक कनेक्शन वाले उपभोक्ता संबंधित उपखंड में ही अपने बिल ठीक करा सकेंगे। अधिकारियों के आदेशों से करीब पांच हजार उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचेगा।
बिजली निगम के घरेलू उपभोक्ताओं के खराब बिलों को ही उपखंडों पर ठीक करने के लिए एसडीओ को अधिकार दिया गया था। इस कारण व्यावसायिक उपभोक्ताओं को बिल ठीक कराने के लिए डिवीजन दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते थे। अब विभाग के उच्च अधिकारियों ने निर्देश जारी किए हैं कि नौ किलोवाट तक के व्यावसायिक कनेक्शनों के खराब बिलों को भी उपखंडों पर ठीक कराया जा सकेगा। अधिकारियों के इस आदेश से सेकेंड डिवीजन के करीब पांच हजार उपभोक्ताओं को फायदा होगा। अब ऐसे उपभोक्ता अपने खराब बिलों को ठीक कराने के लिए डिवीजन के चक्कर काटने के बजाए सब डिवीजन में ही ठीक करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन अभिषेक कुमार ने बताया कि छोटे व्यावसायिक उपभोक्ताओं की समस्या को कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। सभी एसडीओ को भी बिल संसोधन के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें