फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। आगरा से बिजनौर के लिए बुलेट से निकले व्यक्ति को कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित हाईवे पर अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अपना वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जनपद आगरा के लंगड़ी की चौकी वाली गली शास्त्रीनगर थाना हरि पर्वत निवासी लोकेश कुमार (57) बुधवार देर शाम घर से बिजनौर के लिए बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकले थे। जब वह कोतवाली देहात क्षेत्र बुलंदशहर-मेरठ हाइवे पर पहुंचे तो चार पहिया वाहन ने लोकेश की बुलेट में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लोकेश सड़क पर जा गिरे और डिवाइडर से उनका सिर टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट टूट गया और सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही लोकेश की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने जेब में रखे आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों से शव की पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। बृहस्पतिवार सुबह परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जल्द ही वाहन की पहचान कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें