फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खुर्जा में 4.5 करोड़ से होगा तालाब का सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
जीटी रोड स्थित इसी तालाब को होगा सौंदर्यीकरण।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। जीटी रोड के किनारे औद्योगिक क्षेत्र स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से होगा। इसमें तालाब की सफाई के साथ-साथ उसके किनारे क्यारी और इंटरलॉकिंग टाइल्स भी लगवाई जाएंगी। जहां स्थानीय लोग भ्रमण कर सकेंगे। कार्य के लिए शासन ने जल निगम गाजियाबाद को जिम्मेदारी दी है।


खुर्जा के औद्योगिक क्षेत्र स्थित तालाब में गंदगी का अंबार लगा रहता है। औद्योगिक इकाई होने के कारण तालाब में गंदगी भी जमा हो रही है, जिससे दुर्गंध उठती है। वहीं संक्रामक बीमारी का भी खतरा बना रहता है। तालाब के सौंदर्यीकरण और उसके जिर्णोद्धार के लिए नगर पालिका खुर्जा की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन

शासन की ओर से इसकी मंजूरी मिल गई है। इसके सौंदर्यीकरण और इसको आकर्षक बनाने के लिए शासन की ओर से जल निगम गाजियाबाद को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए साढ़े चार करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है। नगर पालिका के जेई सिविल भीषम सिंह ने बताया कि तालाब की सफाई कराई जाएगी। इसके किनारे पक्की दीवार के साथ ग्रिल लगेगी।
विज्ञापन

वहीं इसमें कमल भी लगेंगे। साथ ही बत्तख भी रखे जाएंगे, जिससे तालाब सुंदर लगे। चारों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगेंगी। इसके आस-पास रंग-बिरंगे फूलों की क्यारी रहेगी, जिससे कोई भी व्यक्ति यहां पर घूमने आ सकता है। पॉटरी नगर में घूमने आने वाले लोग यहां भी घूम सकेंगे। इसका कार्य जल निगम की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें