फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: किसान की 15 बीघा गेहूं की फसल नष्ट कर गए पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
पहासू। क्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी किसान विकास कुमार की 15 बीघा फसल को निराश्रित पशुओं ने नष्ट कर दिया। इससे किसान को करीब दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने नगर ग्राम पंचायत पर पशुओं के संबंध में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़ित किसान विकास ने बताया कि बुधवार रात को फसल की रखवाली करके वह घर पर सोने चले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे पहुंचे तो कुछ निराश्रित पशु फसल चर रहे थे। उन्होंने तभी पशुओं को वहां से भगाया। देखा कि पशुओं ने अधिकांश फसल खराब कर दी। कुछ फसल जड़ों से खराब हो गई तो कुछ का ऊपरी हिस्सा नष्ट हो गया। ऐसे में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। इससे पहले भी सोही, कसूमी, फजलपुर गांव में पशुओं ने किसानों की फसल खराब कर दी थी। इसको लेकर किसानों ने शिकारपुर तहसील में शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कई बार किसानों ने पशुओं को पकड़कर ग्राम पंचायत को दिए हैं, लेकिन सरकारी विभागों की ओर से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें