फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पत्नी को तलाक देने के बाद अब एयर होस्टेस से करने वाला था निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। लग्जरी कारें, महंगे मोबाइल फोन, लेट नाइट पार्टी, एयर होस्टेस गर्ल फ्रेंड.. ये शौक किसी और के नहीं बल्कि बीते दिनों एसओजी देहात द्वारा पकड़े गए आरोपी असलहा तस्कर सादाब के हैं। खुद आठवीं फेल सादाब अपनी पत्नी को तलाक दे चुका है और अब एयर होस्टेस गर्लफ्रेंड से शादी करने वाला था लेकिन, उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसकी करतूतों का खुलासा कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी तस्कर से पुलिस पूछताछ में कई हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं।
गत एक मई की रात को एसओजी देहात व खुर्जा देहात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए धराऊं चौकी के पास चेकिंग के दौरान कार सवार तीन आरोपियों को पकड़ा था। जिनके पास से तीन पिस्टल और दो तमंचे बरामद हुए थे। जिन्हें वह कम दाम में खरीद कर अब ज्यादा दामों में बेचने की फिराक में थे। पकड़े गए आरोपियों में एक की शिनाख्त सादाब निवासी मोहल्ला तरीनान थाना खुर्जा नगर के रूप में हुई। पुलिस ने जब सादाब से पूछताछ की और छानबीन की तो उसके शौक देखकर सभी हैरान नजर आए। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह आठवीं फेल है। उसका निकाह हो चुका है, लेकिन पहली पत्नी से तलाक भी हो गया है। वर्तमान में उसकी एक गर्ल फ्रैंड है, जो कि एयर होस्टेस है। जिससे वह निकाह करने की तैयारी कर रहा था। यही नहीं, गोरखधंधों से कमाई गई रकम से वह महंगे शौक भी करता था। उसके पास तीन से चार लग्जरी कारें, महंगे मोबाइल फोन रखने के अलावा पार्टी करना भी शामिल है। हालांकि, केवल गोरखधंधे की काली कमाई ही नहीं, उसका पारिवारिक बैकग्राउंड भी मजबूत है। खानदान में मीट फैक्ट्री से लेकर अन्य कारोबारों में भी परिजन मेहनत कर सफलता की बुलंदियों को छू रहे हैं लेकिन, सादाब गलत राह पर निकल गया। वह शॉर्टकट से ज्यादा पैसा कमाना चाहता था।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में दिखाई अमीरी की हनक
यही नहीं, आरोपी सादाब ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपनी अमीरी की हनक तक पुलिस को दिखानी चाही। लेकिन, पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान कई सफेदपोश और तथाकथित पत्रकारों ने भी उसकी सिफारिश पुलिस से की। लेकिन, पुलिस ने किसी की एक न सुनी। वहीं, अब पुलिस सादाब के साथ रहने वाले व उसके इस काले कारोबार में सहयोग करने वाले अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि सादाब को जेल भेज दिया गया था। उससे पहले उससे पूछताछ की गई थी तो उसने बताया था कि वह आठवीं फेल है और पहली पत्नी से उसका तलाक हो चुका है। जल्द ही वह दूसरा निकाह करने वाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें