फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एक साल से शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर एडीजी ने लगाई फटकार

विज्ञापन
खुर्जा कोतवाली में शिकायत सुनते एडीजी राजीव सभरवाल।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर/खुर्जा/चोला। जनपद के सभी 28 थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 59 शिकायतें आईं, जिनमें से 39 का निस्तारण हो सका। वहीं, खुर्जा नगर कोतवाली और चोला थाने पर पहुंच कर एडीजी राजीव सभरवाल ने शिकायतें सुनीं। खुर्जा कोतवाली में उन्होंने एक साल से चक्कर काट रहे पीड़ित और उसका निस्तारण नहीं होने पर पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई। वहीं, इस दौरान समाधान दिवस रजिस्टर की जांच की। इसमें तीन से चार महीने पहले की शिकायतों के निस्तारण के संबंध में कुछ लिखा ही नहीं मिला। इसपर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
वहीं, गांव आसफपुर में राजस्व संबंधित मामले में पीड़ित 26 अगस्त को आया, जिसमें जांच कर टीम गठित कर दी गई और सितंबर माह में आया तो यही लिख दिया गया, इस पर वह काफी नाराज हुए। वहीं थाना के बीट सूचना रजिस्टर की जांच की, जिसमें शिकायत तो लिखी है, लेकिन क्या कार्रवाई होनी है या हुई, वह स्थान रिक्त मिला। इस पर थाना पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। दो जून को आई शिकायत पर अभी तक निस्तारण नहीं हो सका और न ही कार्रवाई हुई। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद फरियादियों की शिकायत सुनीं, जिसमें पूर्वा पालीवाल राजस्व संबंधित मामले की शिकायत लेकर पहुंचे। वहीं, दूसरा फरियादी करीब 15 लाख रुपये की लेन-देन की शिकायत लेकर पहुंचा। जो साल 2022 से थाना, सीओ कार्यालय, एसपी देहात और एसएसपी कार्यालय के चक्कर काट रहा था। इस पर एडीजी ने शिकायत के आधार पर आरोपियों पर तुरंत मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद वहां मौजूद सभी लेखपाल, तहसीलदार और अन्य विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि थाना समाधान दिवस में आई शिकायतों पर महीने में जांच और मौका मुआयना करने को कहा। साथ ही भूमि पर कब्जा करने वाले दबंग लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए। इसके बाद थाने का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोला थाने में समाधान दिवस में भी एडीजी ने नाराजगी जताई कि समाधान दिवस की कोई भी शिकायत समाधान रजिस्टर में अंकित नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि समाधान दिवस में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत समाधान रजिस्टर में दर्ज की जाए। इस दौरान गांव जाहिदपुर निवासी किरण पाल बताया कि कुछ गांव के लोग बाहरी लोगों के साथ उनके घर के पास जुआ खेलते हैं। विरोध करने पर पिटाई की। वहीं, एडीजी ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अगौता, नरसेना, जहांगीरपुर, अनूपशहर, अहार और नरोरा थाने पर कोई भी फरियादी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें