फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे जिले के 59 हजार मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के 59 हजार मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान करने का मौका मिलेगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अधिकारी तैयारी करने में जुटे हैं। आचार संहिता लगने के पांच दिन बाद अधिकारी पोस्टल बैलेट लेकर मतदाताओं के घर पहुंचेंगे और मतदान कराएंगे।
विज्ञापन


80 साल से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाताओं के सामने मतदान करने में कोई बाधा न आए, इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से अधिकारियों को निर्देशित किया है। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे सभी मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान डालने का अधिकार देते हुए आवश्यक इंतजाम किए जाएं। साथ ही निर्देशित किया है कि दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर फार्म 12 डी भरवाया जाए। इसके बाद निर्धारित समय पर पोस्टल बैलेट से दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के वोट डलवाए जाएं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में 80 साल से अधिक आयु वाले 38764 और 20207 दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा दी जाएगी।



विधानसभावार बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या

विधानसभा दिव्यांग मतदाता
80+ मतदाता

सिकंदराबाद
3186


5529




खुर्जा

2461


5506




बुलंदशहर
3099


5008




स्याना
3019


6015




अनूपशहर
2664


5683




डिबाई

2566


5262




शिकारपुर
3212


5761





कुल

20207


38764









निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अधिक से अधिक लोगों को मतदान कराया जाएगा। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा रहेगी। इसके लिए आवश्यक तैयारी की जा रही है। - विवेक मिश्र, एडीएम वित्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें