फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: सोते रहे ग्रामीण, चोरों ने चार मकानों से नगदी और सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ किया साफ

Sun, 10 Mar 2024 02:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बूुलंदशहर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर में शनिवार देर रात स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव भैसोड़ा में चार मकानों से चोरों ने नगदी व लाखों रूपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। चोरी के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

विज्ञापन


गांव भैसोड़ा निवासी ज्ञानेंद्र, नरेन्द्र, प्रदीप व दुष्यंत चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की देर रात चोरों ने ज्ञानेंद्र के मकान में घुसकर 30 हजार की नगदी व सोने के आभूषण चोरी कर लिए, जबकि नरेन्द्र के कमरे से 10 हजार की नगदी व सोने चांदी के आभूषण चोरी किए। 

जिसके बाद चोरों ने पड़ोस में ही रहने वाले प्रदीप के घर में घुसकर भी चोरी की, वही दुष्यंत चौहान के घर में 70 हज़ार नगदी व सोने-चांदी के आभूषण की चोरी की घटना को अंजाम दिया। एक ही रात में गांव में चार घरों में चोरी के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस दौरान इन घरों में लोग सोते रहे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सूचना के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें