फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के 55 गांव प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के 55 गांव प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के 55 गांव प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल हो गए हैं। चयनित गांवों में विकास कार्य से संबंधित काम होंगे। इसका लाभ इन गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा। गत वर्ष भी इस योजना में जनपद के 20 गांवाें को शामिल किया गया था। इस तरह से देखा जाए तो अब प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में जनपद के 75 गांव शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) प्रमुख योजनाआें में से एक है। इस योजना में उन गांवों को शामिल करने का प्रावधान है, जहां 50 फीसदी से अधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या निवास करती हो। ताकि इन गांवों को शत प्रतिशत आदर्श ग्राम का दर्जा दिया जा सके। इन गांवों का एकीकृत विकास सुनिश्चित किया जा सके। ऐसे गांवों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए वहां अपेक्षित सभी भौतिक सुविधाएं और सामाजिक संरचना हो सके। विभाग की ओर से चयनित किए गए 55 गांवों में होने वाले कार्यों को पूरा करने के लिए मंगलवार विकास भवन के सभागार में इन गांवों के लोगाें को बुलाकर बैठक ली गई। साथ ही उनके साथ कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा विभागीय और इन गांवों की सामाजिक संस्थाआें के पदाधिकारियों को ट्रेनिंग भी दी गई। ताकि वह ग्रामीणों को जागरूक करने में सहयोग करें। जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जनपद के 55 गांव प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल कर लिए गए हैं। इन गांवों में होने वाले कार्य आदि को पूरा करने के लिए विभाग ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें