फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधारी नहीं चुकाने पर युवक को गोली मारी, बरेली रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत (बदायूं)। उसहैत के कटरा सआदतगंज चौराहे पर मंगलवार सुबह उधारी नहीं चुकाने पर निजामुद्दीन नाम के युवक को पेट के नीचे गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल से बरेली रेफर कर दिया गया। भीड़ ने एक आरोपी को पकड़कर धुनाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। मौके पर एसपी सिटी समेत दूसरे अधिकारियों ने मुआयना किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सथरा निवासी आरोपी युवक ने कुछ दिन पहले रसूलपुर नगला निवासी जमील को लकड़ी बेची थी। उसके 65 हजार रुपये बकाया थे। आरोपी जमील से कई बार अपने रुपये मांग चुका था लेकिन वह नहीं दे रहा था। मंगलवार सुबह आरोपी युवक साप्ताहिक बाजार आया था। इसी दौरान जमील का भाई 24 वर्षीय निजामुद्दीन मिल गया। आरोपी ने उसे देखकर रास्ते में रोक लिया और उससे रुपये देने को कहा। इस बात को लेकर दोनों लोगों में कहासुनी हो गई है। इससे बात और बिगड़ गई। उन्होंने एक-दूसरे से मारपीट कर दी। तभी आरोपी ने तमंचा निकालकर निजामुद्दीन को गोली मार दी जो उसके पेट के नीचे जा लगी। इससे निजामुद्दीन वहीं सड़क पर गिर गया और तड़पने लगा।
घटनाक्रम देखकर मौके पर तमाम लोग जुट गए। उन्होंने आरोपी को वहीं पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई लगा दी। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। वहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। भीड़ ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। बताते हैं कि आरोपी जिस कार से आया था। उस पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था। उसके साथ मौजूद व्यक्ति कार लेकर भागने में कामयाब रहा। आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। बताते हैं कि घायल के परिवार ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। शाम तक उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी। एसपी सिटी व सीओ उझानी ने मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें