रोजगार मेले में उमड़ी बेरोजगारों की भीड़। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से ऑफलाइन रोजगार मेले का आयोजन वेदामऊ वैदिक संस्कृत महाविद्यालय में किया गया। इस रोजगार मेले में पांच कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में 604 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कंपनी के डायरेक्टरों की ओर से 280 अभ्यर्थियों को चयन कर ऑफर लेटर प्रदान किए गए।
जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन कुमार सिंह ने बताया कि ऑफलाइन मेले में अंश डाटा टाइपिंग एंड सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड, साबिर शॉप प्राइवेट लिमिटेड, साबिर एनडीएस निधि लिमिटेड, साबिर डायमंड इंटरनेशनल मार्केटिंग लिमिटेड व मिंस डाटा क्रेडिट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली के डायरेक्टर अनिल कुमार, एचआर सूरज कुमार व एचआर साजिद ने प्रतिभाग किया। इसमें 280 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इन्हें ऑफर लेटर दिए गए। रोजगार मेले में पीपी सिंह, महेशपाल सिंह, उदयपाल सिंह, संजय कुमार, पवन कश्यप, अरुण चौहान आदि मौजूद रहे। वहीं सेवायोजन कार्यालय के परवेज अली खां ने उपस्थित अभ्यर्थियों की कैरियर काउंसिलिंग कर रोजगार के संबंध में कॅरियर टिप्स भी दिए। संवाद