फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, शव देख बेसुध हुई मां; तीन साल पहले भाई की हो चुकी है हत्या

Tue, 05 Dec 2023 12:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

गांव कनऊ खेड़ा के बाहर मंगलवार सुबह युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों ने उसकी मां को सूचना दी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही वो बेसुध हो गईं।  
विज्ञापन
बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में गांव कनऊ खेड़ा निवासी युवक ने गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटक कर जान दे दी। वह रात करीब एक बजे चारपाई पलटा कर घर से भाग गया था। तब से उसकी मां तलाश कर रही थी। सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। मां का कहना है कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। परिवार वाले उसका उपचार करा रहे थे। 

विज्ञापन


ग्राम कनऊ खेड़ा निवासी सोमेंद्र मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वह दो भाइयों में छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। उसका परिवार रमनगला गांव का रहने वाला था। करीब तीन साल पहले रमननगला गांव में उसके बड़े भाई की हत्या हो गई थी। इसके बाद परिवार वाले रमनगला गांव छोड़कर कनऊ खेड़ा आ गए थे। यहां उन्होंने अपना मकान बनवा लिया था। युवक के पिता की मौत हो चुकी है। घर में केवल उसकी मां वीरावती और 10 साल का भतीजा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

रात में घर से चला गया था युवक 
मां वीरावती के अनुसार सोमेंद्र की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह उसका उपचार करा रही थीं। सोमवार रात सोमेंद्र जिस चारपाई पर सो रहा था। वह चारपाई पलटा कर घर से निकल गया। वह उसके पीछे-पीछे भी गईं लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह ग्रामीण खेतों की ओर गए, तब उन्होंने युवक का शव फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना पर उसकी मां और गांव के तमाम लोग पहुंच गए। बाद में थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें