फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुशाला में बंधे भैंस के बच्चे को खा गया अज्ञात जानवर

विज्ञापन
जंगल में कांबिंग करती वन विभाग की टीम। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में बुधवार रात कोई अज्ञात जनवर पशुशाला में बंधे भैंस के बच्चे को खा गया। गांव में तेंदुआ घुस आने का शोर है। इस बीच वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर यहां मिले पग चिह्न के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि यह पगचिह्न किस जानवर के हैं।
विज्ञापन

रघुनाथपुर गांव में गांव के पशुपालक के पशु उसकी पशुशाला में बंधे थे। बृहस्पतिवार सुबह जब पशुपालक वहां पहुंचा तो देखा कि भैंस के एक बच्चे के अस्थि-पंजर पड़े हैं। आस-पास तेंदुए जैसे जानवर के पग चिह्न भी थे। भैंस के बच्चे को जानवर ने निवाला बनाया था। कुछ ही देर में यह बात पूरे गांव में फैल गई। कई ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना थाना पुलिस और वन विभाग को दी गई। इसके बाद वनरक्षक कृष्ण कुमार यादव और थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा भी पहुंचे। पुलिस और वन विभाग की टीम ने आस-पास जंगल में कांबिंग भी की, लेकिन तेंदुआ या अन्य कोई जानवर नहीं मिला। वन रक्षक कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि मौके पर जो पग चिह्न मिले हैं वह जंगली बिल्ली के भी हो सकते हैं। पग चिह्न के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। इलाके में लगातार कांबिंग की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें