फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर व्याकुल करने लगी गर्मी, आज बूंदाबांदी का अनुमान

विज्ञापन
धूप के बीच बाजार में निकलीं महिलाएं। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। सप्ताह की शुरुआत में कुछ राहत के बाद गर्मी फिर व्याकुल करने लगी है। लगातार धूप खिलने से तापमान में इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.2 और न्यूनतम 33.1 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। शनिवार को बादल छाने और बूंदाबांदी का अनुमान है। हालांकि, गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

सप्ताह की शुरुआत में सोमवार और मंगलवार को बारिश के बाद बुधवार से तापमान में इजाफा होने लगा था। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री तक पहुंच गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर ही रहा। शनिवार को बादल छाने के बावजूद अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि फिलहाल आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री से अधिक ही रहेगा। ऐसे में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। जून का पहला सप्ताह खत्म होने के बाद प्री-मानसून की फुहारों की उम्मीद है, इसके बाद कुछ राहत मिलेगी। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि जून के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान भीषण गर्मी के साथ उमस लोगों को परेशान करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें