फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंचित लोगों को घर से बुलाकर करें टीकाकरण

विज्ञापन
दौरी निरोत्तमपुर गांव में टीकाकरण की स्थिति के बारे में जानकारी लेतीं डीएम। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। डीएम दीपा रंजन बृहस्पतिवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ गांव दौरी निरोत्तमपुर पहुंची और लोगों से शत-प्रतिशत मतदान करने व टीकाकरण कराने की अपील की। आशाओं को निर्देश दिए कि वंचित व्यक्तियों को घर से बुलाकर टीकाकरण कराएं। एएनएम से टीकाकरण की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम ने गांवों में टीकाकरण के लिए लगी टीम को निर्देश दिए कि सुबह समय से निकलिए, गांव में लोगों के साथ बैठकर उनके भ्रम को दूर करें और वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। डीएम ने अपील की है कि कोरोना वायरस जैसी घातक महामारी से बचने के लिए अपना और अपने परिवार के लोगों का टीकाकरण अवश्य कराएं। टीकाकरण को लेकर किसी भी प्रकार के भ्रम को मन में न पाले। टीकाकरण पूर्ण रूप से सुरक्षित है और कोरोना वायरस से बचने का उपाय है। कोरोना वायरस से जंग अभी जारी है। अभी इसके प्रति सतर्कता बरतने की जरूरत है। इसलिए नियमित रूप से मास्क का प्रयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें