फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बदायूं में 28 छात्राएं फूड प्वॉइजनिंग का शिकार, अस्पताल में भर्ती

Sun, 03 Apr 2022 11:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

समरेर स्थित राजकीय आश्रम पद्धति कन्या विद्यालय की 28 छात्राएं शनिवार रात फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गईं। इनमें से आठ दातागंज के अस्पताल और 20 समरेर के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में 28 छात्राएं फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गईं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी की हालत सामान्य है। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, समरेर स्थित राजकीय आश्रम पद्धति कन्या विद्यालय की 28 छात्राएं शनिवार रात फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गईं। इनमें से आठ दातागंज के अस्पताल और 20 समरेर के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। 

बताया जा रहा है शनिवार शाम इन्होंने अरहर की दाल, लौकी और आलू खाए थे। रात 10 बजे के बाद से छात्राओं की तबीयत खराब होना शुरू हुई है। रात में अभिभावकों को गेट बंदकर रोका गया तो काफी तकरार हुई। भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए। रात में ही जिला समाज कल्याण अधिकारी रामजनम पहुंच गए। छात्राओं की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें