फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं के सात छात्र यूक्रेन में फंसे

विज्ञापन
शादाब। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले के सात छात्रों के युक्रेन के अलग-अलग जिलों में फंसे होने की बात सामने आई है। इसके विपरीत जिला प्रशासन ने फिलहाल ऐसे चार विद्यार्थियों के वहां होने की जानकारी मुख्यालय भेजी है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि भारत सरकार के निर्देश पर बदायूं जिला प्रशासन भी अब ऐसे छात्र छात्राओं को सूची बनाकर गाजियाबाद एडीएम से समन्वय कर उन्हें राहत दिलाने में जुट गया है।
प्रभारी डीएम के ऋषिराज के निर्देश पर यूक्रेन में मौजूद छात्र-छात्राओं की सूची बनाई जा रही है तो प्रदेश भर के ऐसे विद्यार्थियों का ब्योरा एकत्र करने की जिम्मेदारी गाजियाबाद के एडीएम को दी गई है। इसके अलावा प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद भी इस काम में लगे हैं और भारतीय दूतावास तक जिलों से मिली सूचनाएं पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को बदायूं प्रशासन के पास सहसवान के छात्र शादाब पुत्र आस मोहम्मद, बगरैन के आकाश गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता के अलावा बदायूं शहर के आनंद यादव पुत्र राघवेंद्र यादव व अयाज अंसारी पुत्र रहनुमा बेगम के नाम आ गए थे। सीडीओ के स्तर से इस बारे में राहत आयुक्त व प्रदेश मुख्यालय पर सूचना उपलब्ध कराई गई है। सीडीओ ने बताया कि जानकारी लगातार अपडेट की जा रही हैं।
इसके साथ ही इस्लामनगर कस्बे के तीन मेडिकल छात्रों इमरान, तौहीद व ओसामा भी यूक्रेन में फंसे हैं जिनका नाम अभी जिला प्रशासन की सूची में नहीं है। संवाद

आन्नद यादव। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें