फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा सवार चाचा-भतीजे की मौत, परिवार की तीन महिलाएं घायल

Tue, 19 Dec 2023 12:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के इस्लामनगर कस्बे के मुख्य चौराहे पर सोमवार रात हादसा हो गया। हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। परिवार की तीन महिलाएं घायल हो गईं। 
विज्ञापन
कुंवरपाल और चंद्रपाल के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के इस्लामनगर कस्बे के मुख्य चौराहे पर सोमवार रात पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि उनके परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सुराही निवासी कुंवरपाल (56) के एक रिश्तेदार की फतेहपुर गांव में मौत हो गई थी। वह अपने भतीजे चंद्रपाल (27) के साथ ई-रिक्शा से उनके अंतिम संस्कार में गए थे। साथ में उनकी पत्नी माया देवी (50), चंद्रपाल की मां रंपा देवी (50), वीरा देवी (45) पत्नी वेदपाल भी गईं थीं। 

विज्ञापन

ई-रिक्शा से उतर रहे थे लोग 
सोमवार रात करीब 9:30 बजे सभी लोग घर लौट रहे थे। उनका ई-रिक्शा इस्लामनगर कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंचा था। दोनों चाचा-भतीजे ई-रिक्शा से उतर रहे थे। उसी दौरान बिसौली की ओर से आई पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुंवरपाल ने मुरादाबाद ले जो वक्त दम तोड़ दिया। 

हादसे में माया देवी, रंपा देवी और वीरावती को भी हल्की चोटें आईं हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं, थाना पुलिस ने चाचा-भतीजे के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें