फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'योगी बाबा मेरी रक्षा करें': गले में तख्ती टांगकर कोतवाली पहुंचा गैंगस्टर, बोला- अब कभी नहीं करुंगा गोकशी

Mon, 18 Dec 2023 02:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

Budaun News : बदायूं में सोमवार को एक गैंगस्टर गले में तख्ती लटकाकर सहसवान कोतवाली पहुंचा। वह दोनों हाथ उठाकर थाने पहुंचा था और सरेंडर कर दिया। तख्ती में उसने अपना नाम और पता लिखा हुआ था। 
 
विज्ञापन
आरोपी आलम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बदायूं में जिस गैंगस्टर को पुलिस तलाश कर रही थी, वह गले में तख्ती लटकाकर सोमवार को खुद सहसवान कोतवाली पहुंच गया। उसने दोनों हाथ उठाकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरपुर खैराती निवासी आलम पुत्र नूर मोहम्मद गोकशी के मामले में वांछित था। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। सहसवान कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर के तहत भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका था। 
 

UP News: बरेली जंक्शन पर महिला टीटीई ने युवती को पीटा, फिर कॉलर पकड़कर घसीटा; देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों हाथ उठाकर कोतवाली पहुंचा गैंगस्टर 
पुलिस की सख्ती देख गैंगस्टर आलम सोमवार को दोनों हाथ उठाकर खुद ही सहसवान कोतवाली पहुंच गया। उसने गले में तख्ती लटका रखी थी। जिस पर लिखा था कि वह गैंगस्टर के मामले में पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर रहा है। अब कभी भी गोकशी नहीं करुंगा। योगी बाबा मेरी रक्षा करें।

कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। फिर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के सरेंडर करने का वीडियो भी सामने आया है। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें