फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दातागंज और कादरचौक में करंट लगने से दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। बिजली के पोल के सपोर्ट वायर में करंट आने से इसकी चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब एक बजे हुआ। वह अपने गांव के पड़ोस में ही मेंथा प्लांट पर शिवाला का तेल निकलवाने जा रहा था। तीन भाइयों में सबसे छोटा था। एक अन्य की मौत कादरचौक के गांव शिवाया हामिदपुर में भी करंट की चपेट में आने से हो गई।
विज्ञापन

दातागंज के गांव मुड़िया निवासी 26 वर्षीय नरेंद्र पुत्र लीलाधर ने खेत में शिवाला किया था। शुक्रवार को दिन में तेल निकलवाने के लिए शिवाला गांव के पड़ोस में ही स्थित मेंथा प्लांट पर पहुंचा दिया था। शुक्रवार को रात में उसके शिवाला का तेल निकाला जाना था। रात में करीब एक बजे नरेंद्र अपने घर से मेंथा प्लांट पर जा रहा था। रास्ते में बारिश के कारण एक बिजली के पोल के सपोर्ट वायर में करंट आ रहा था। इस बारे में नरेंद्र को नहीं पता था। वह इस सपोर्ट वायर के पास से गुजरा और करंट की चपेट में आ गया। चीखने की आवाज पर मेंथा प्लांट पर काम कर रहे मजदूरों ने लाठी-डंडों के सहारे उसे वहां से हटाया। इसके बाद उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दूसरी मौत कादरचौक के गांव सिवाया हामिदपुर में हुई। यहां गांव निवासी 45 वर्षीय देशराज करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिवारवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवती झुलसी
ओरछी। फैजगंज बेहटा के कस्बा ओरछी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती झुलस गई। उसे गंभीर हालत में चंदौसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कस्बे के हरकिशोर मौर्य के घर में शादी समारोह था। उनकी बेटी भाग्यवती भी शादी में शामिल होने आई थी। यहां छत के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आकर भाग्यवती झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें