फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के बिथरी चैनपुर भेजे गए दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली तहसील क्षेत्र में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद बुधवार रात में ही उन्हें बरेली के बिथरी चैनपुर के कोविड-19 अस्पताल भेज दिया गया। उनकी रिपोर्ट रात करीब साढ़े आठ बजे आई थी। इसके तुरंत बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उनके गांव पहुंचे। रात में ही एंबुलेंस की व्यवस्था कराई गई। फिर उन्हें पूर्ण एहतियात के साथ बरेली भेज दिया गया।
विज्ञापन

इनमें एक कोरोना पॉजिटिव मरीज बिसौली तहसील क्षेत्र के ग्राम शहडोली निवासी है। दूसरी संक्रमित दूंगों की है। ये दोनों मरीज मुंबई से लौटे अपने परिवार के संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए थे। इनके परिवार के एक-एक व्यक्ति 21 मई को कोरोना पॉजिटिव निकले थे। जब उनकी हिस्ट्री खंगाली गई तो दूसरे दिन उनके सैंपल लेकर जांच को भेजे गए। 27 मई की रात दोनों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शहडोली निवासी युवक का भाई संक्रमित निकला। दूंगों निवासी युवक की भाभी पॉजिटिव पाई गई। जैसे ही रात उनकी रिपोर्ट आई कि एसडीएम बिसौली सीपी सरोज, सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर और स्वास्थ्य विभाग की टीम एक-एक करके दोनों गांव पहुंच गई। दोनों मरीज होम क्वारंटीन थे। उन्हें एंबुलेंस में बैठाकर सीधे बरेली के बिथरी चैनपुर हॉस्पिटल भेज दिया गया।
------------
पॉजिटिव मरीजों की हिस्ट्री खंगालना शुरू
बिसौली तहसील क्षेत्र में 27 मई की रात दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हिस्ट्री खंगालनी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक उनके परिवार वालों को पहले ही बता दिया गया था कि वह सावधानी बरतें। परिवार में भी दूरी बनाएं रखें ताकि संक्रमण से बचा जा सके। हालांकि उनके परिवार पहले से होम क्वारंटीन हैं। इसके बावजूद उनकी हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें